Activities :

हिंदी शैक्षणिक कक्षाएँ :

हिंदी साहित्य सभा न सिर्फ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियाँ संचालित करती है , बल्कि शैक्षणिक मामलों में विद्यार्थियों की मदद करती है | कई छात्र यहाँ हिंदी माध्यम से अपनी शिक्षा ग्रहण करके आते हैं , जबकि यहाँ अंग्रेज़ी ही शिक्षण का एकमात्र माध्यम है | ऐसे में इन छात्रों को अन्य विद्यार्थियों के साथ प्रतियोगिता करने में कठिनाई आती है | हिंदी साहित्य सभा ने गत वर्ष से संस्थान की परामर्शदात्री सेवा की मदद से ऐतिहासिक कदम उठाते हुए विशिष्ट तौर पर हिंदी कक्षाएं लेना आरम्भ किया | ये कक्षाएं संस्थान के द्वितीय वर्ष के छात्र लेते हैं | इन कक्षाओं में छात्रों को प्रथम वर्ष का सभी विषयों का पाठ्यक्रम हिंदी में पढ़ाया जाता है |
गत वर्ष इन कक्षाओं को छात्रों  की तरफ से अत्यधिक उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली |

हिंदी कक्षाएँ :

प्रत्येक वर्ष हिंदी साहित्य सभा ऐसे लोगों के लिया जो हिंदी बोलने या लिखने में असहज मह्सूस करते हैं ,विशेष रूप से हिंदी कक्षाएँ संचालित करती हैं | इन कक्षाओं का मूल उद्देश्य कैम्पस वासियों को राजभाषा हिंदी से परिचित कराकर भाषा की परिपाटियों को मिटाना है |ये कक्षाएँ संस्थान के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र स्वैच्छिक रूप से लेते हैं |ये कक्षाएँ दो स्टारों पर संचालित की जा रही हैं |

1.सामान्य स्तर:- इनमें आम बोलचाल की भाषा और वर्तानीका ज्ञान दिया जाता है |ये कक्षाएँ उन लोगों के लिए हैं जिन्हें हिंदी भाषा के अज्ञान के कारण दोस्तों के बीच घुलने मिलने में समस्या आती है |
2. गहन स्तर :- इन कक्षाओं में हिंदी भाषा को विस्तारपूर्वक सिखाया जाता है |व्याकरण एवं भाषा की गहनता तथा विविधता पर विशिष्ट ध्यान दिया जाता है |
ये कक्षाएं वार्षिक समयावधि के अनुसार संचालित की जा रहीं हैं |स्व मूल्यांकन हेतु छात्रों को समय समय पर गृहकार्य भी दिया जाता है|इन्हें इस पृष्ठ से भी प्राप्त किया जा सकता है |इन कक्षाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिया किसी भी समन्वयक या सचिव से संपर्क करें |.

भौतिकी के सिद्धांत का हिन्दी अनुवाद :

:  

 

डॉ हरीश चंद्र वर्मा द्वारा अभियान्त्रिकी के छात्रों के लिया लिखित प्रसिद्द पुस्तक का हिंदी रूपांतरण हिंदी साहित्य सभा द्वारा किया जा रहा है | यह कार्य वर्ष २००७ में तत्कालीन समन्वयक अमरदीप सिंह द्वारा शुरु किया गया था | इस किताब के रूपांतरण का एकमात्र कारण इसकी प्रसिद्धी और उपयोगिता है | IIT आने वाले लगभग हर छात्र ने कभी न कभी इस पुस्तक को पढ़ा होता है | अभी यह कार्य अपने अंतिम चरण में है |

रेडियो ९०.४ FM:

प्रतियोगिताएँ :

सभा के द्वारा साल भर में निम्न मुख्य प्रतियोगिताएँ एवं गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं |

  • मस्ती
  • अंतराग्नि
  • हिंदी पखवाडा
  • स्पेक्ट्रम
  • गैलैक्सी
कवि सम्मलेन :

इस वर्ष छात्र जिमखाना की स्वर्ण जयन्ती पर सभा एक कवि सम्मलेन आयोजित कराने का प्रयत्न कर रही है |.

हिन्दी पत्रिका "अंतस":

26 जनवरी 2012 के दिन गणतंत्र दिवस के अवसर पर संस्थान के निदेशक महोदय डॉ संजय गोविन्द धांडे के कर कमलों द्वारा संस्थान के प्रथम वार्षिक हिंदी पत्रिका "अंतस" का विमोचन किया |यह पत्रिका संस्थानं के राजभाषा प्रकोष्ठ द्वारा हिंदी साहित्य सभा के सहयोग से प्रकाशित की गयी है |इस पत्रिका की एक प्रति यहाँ से भी प्राप्त की जा सकती है |